धर्म

आज चमकेगा जातकों की किस्मत, पढ़ें क्या कहती है आपकी राशि…

नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 26 नवंबर को शुक्रवार है। शुक्रवार के दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 26 नवंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन अशान्त हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं। बातचीत में संयत रहें। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें। लाभ के अवसर म‍िलेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। भाइयों का सहयोग म‍िलेगा।

वृष राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। क्रोध की अधिकता भी रहेगी।

मिथुन राशि- वाणी में मधुरता तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी आयेगी। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। संचित धन में कमी आएगी।

कर्क राशि- मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। आरामतलबी बढ़ सकती है। नौकरी में इच्‍छाविरुद्ध कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है।

सिंह राशि- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मानसिक शान्ति‍ रहेगी।

कन्या राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। संतान सुख में वृद्धि होगी। लंबे समय से चले रहे व‍िवाद से मुक्‍ति‍ म‍िलेगी।

तुला राशि- मन अशान्त रहेगा। व्यर्थ के क्रोध से बचें। माता-पिता का सानिध्य मिल सकता है। कारोबार के लिए बड़े भाई से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि- मन-परेशान हो सकता है। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिल तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ सकती है। माता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।

धनु राशि- बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि- मानसिक शान्ति‍ तो रहेगी, परन्तु फिर भी संयत भी रहें। धन की स्थिति में सुधार होगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। संचित धन में कमी आ सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।

कुंभ राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। मित्र का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं।

मीन राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। कारोबार का विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का भी ध्यान रखें। मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। श‍िक्षा में सफलता की प्राप्‍त‍ि होगी।

Back to top button