छत्तीसगढ़बिलासपुर

तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर तीन की मौत, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे सभी मृतक …

बिलासपुर । जिले में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई। सड़क हादसे में दो ने मौके पर ही दम दोड़ दिया। वहीं एक अन्य की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। हादसे में एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी रमेश चन्द्र बिलासपुर में ट्रांसपोर्टर के यहां ड्राइवर का काम करता था। अपने साथियों के साथ वह नया बस स्टैंड के पीछे स्थित अभिलाष परिसर कॉलोनी में रहते हैं। शनिवार रात करीब 10 बजे वह खलासी व हमाली का काम करने वाले अपने आठ साथियों के साथ वह काम से वापस लौट रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने पीछे से उन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची तो इस एक शव कार के पहियों में फंसा मिला, जिसे निकाला गया। पास ही एक और शव व दो घायल पड़े मिले।

पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान एक और घायल युवक की मौत हो गयी। तथा गम्भीर रूप से घायल एक अन्य का इलाज जारी है। पुलिस फरार कार चालक की तालाश में जुटी है। मृतकों की पहचान, रमेश चंद्र व मनोज सिंह (35) और वीरेश सिंह (25) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक कार ड्राइवर की पहचान सचिन सिंह (23) के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उपयुक्त धाराओं में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Back to top button