छत्तीसगढ़पेण्ड्रा-मरवाही

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने मरवाही में उपकोषालय खोलने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को सौंपा ज्ञापन

मरवाही (अनुपम शुक्ला)। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा-गौरेला, पेंड्रा, मरवाही का प्रतिनिधि मंडल छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम से मिलकर मरवाही में उप-कोषालय खोलने की मांग की है। उन्होंने जानकारी दी है कि किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों को किसी भी प्रकार का चालान पटाने हेतु मरवाही से 48 किलोमीटर दूर गौरेला जाना पड़ता है। जिसके कारण पूरा दिन लग जाता है एवं आने जाने में समय भी बरबाद होता है।

जिला शाखा के द्वारा पूर्व में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ कोपत्र लिखा गया था, उसी तारतम्य में वित्त सचिव के द्वारा अवर सचिव वित्त मंत्रालय स्थापना शाखा मंत्रालय महानदी भवन को प्रकरण के निराकरण हेतु पत्र लिखा गया है। उसकी प्रतिलिपि कर्मचारी संघ को दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से निवेदन किया गया है कि वित्त मंत्रालय का प्रभार माननीय मुख्यमंत्री के पास है, उनसे चर्चा कर मरवाही में उप-कोषालय खोलने हेतु घोषणा कराने की कृपा करें।कर्मचारियों की उक्त माँग भी जिले के साथ साथ 25 साल पुरानी है।

जिले कि सौगात तो मिल चुकी है लेकिन उप -कोषालय की घोषणा से नही होने से कर्मचारी, व्यापारी, किसान मायूस है। आने वाले समय मे मरवाही विधानसभा का उप चुनाव भी होना है।कर्मचारियों के लिए क्या सौगात छत्तीसगढ़ शासन देगी, कर्मचारी आदेश का इंतजार कर रहे है। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष कमाल खान, संरक्षक व्ही के तिवारी, उपाध्यक्ष विनोद कुमार राय, एस एल कुर्रे, राम बिहारी सोनी, केएल गुप्ता, चंद्रभान, पवन उपस्थित थे।

Back to top button