लखनऊ/उत्तरप्रदेश

ड्यूटी पर 5 मिनट की हुई देरी तो ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने होमगार्ड जवानों को बनाया मेंढक, फिर लगवाई दौड़ ….

लखनऊ। यूपी में रामराज आ गया है। तभी तो ड्यूटी में पांच मिनट की देरी पर दरोगा ने मासूम सिपाहियों को मेंढ़क बना दिया। सोशल मीडिया पर होमगार्ड के जवानों का मेढक बनकर दौड़ लगाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह होमगार्ड के जवान मेढक बने हैं। यह कोई प्रतियोगिता नहीं थी बल्कि सजा थी।

दरअसल होमगार्ड जवानों को ड्यूटी पर पहुंचने में कुछ देरी हो गई थी। इस पर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर का पारा चढ़ गया और उन्होंने मेढक बनकर दौड़ लगाने की सजा सुना दी। इसके बाद सभी होमगार्ड जवानों ने सब इंस्पेक्टर के आदेश का पालन करते हुए दौड़ने लगे। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया और अब ये वायरल हो गया है।

वीडियो यूपी के बहराइच जिले का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मामला दो दिन पुराना है। जानकारी के अनुसार शहर में यातायात ड्यूटी में कुछ होमगार्ड और पीआरडी जवान को ड्यूटी पर लगाया गया था। इसको लेकर इन्हें समय पर यातायात कार्यालय पहुंचना था, लेकिन पांच मिनट की देरी हो गई। इस पर दरोगा शशिकांत नाराज हो गए। उन्होंने देर से पहुंचे होमगार्ड व पीआरडी कर्मी से परिसर में मेढक परेड कराई। इसकी जानकारी अन्य होमगार्ड को हुई, तो आक्रोश फैल गया। एक व्हाट्सएप ग्रुप पर यातायात दरोगा कौल की ओर से आए दिन होमगार्ड से बदजुवानी किए जाने के बाद इस मेढक परेड को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया।

गुरुवार दोपहर जब मेढक परेड का वीडियो वायरल हुआ, तो यातायात दरोगा की ओर से बताया गया कि यातायात ड्यूटी में जो होमगार्ड लगाए गए हैं। उन्हें चुस्त- दुरुस्त रखने को परेड कराई गई थी। हालांकि जब इस सम्बन्ध में कुछ होमगार्ड व उनकी एशोसियेशन के पदाधिकारियों से इस बारे में जानकारी ली गई, तो उन लोगों ने अनभिज्ञता जताई।

एएसपी सिटी कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने बताया, ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। परेड पुलिस व सुरक्षा से जुड़े संगठनों का आवश्यक हिस्सा है। परेड कराया जाना गलत कार्य नहीं है। इससे यातायात संचालन या अन्य सुरक्षा ड्यूटी में लगे कर्मी शारारिक रूप से फिट रहेंगे।

Back to top button