नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी के नेता की विधवा महिला पर थी बुरी नजर, छेड़छाड़-मारपीट के 9 दिनों बाद गिरफ्तार ..

नई दिल्ली। उत्तराखंड के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र की एक विधवा महिला से छेड़छाड़ व मारपीट करने के आरोपी भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता को पुलिस ने शनिवार सुबह बिंदुखत्ता से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पिछले नौ दिन से फरार चल रहा था। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बंलवत कांबोज ने बताया कि शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर दबिश देकर बिंदुखत्ता संजय नगर निवासी भाजपा मंडल मंत्री भूपेंद्र पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की एक विधवा महिला ने भाजपा नेता पर बीती सात जुलाई को घर में घुसकर छेड़खानी व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।  आरोपी पिछले नौ दिन से फरार चल रहा था। शनिवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Back to top button