नई दिल्ली

भारत में तीसरी लहर की आहट: बीते 12 में से 11 दिन कोरोना के एक्टिव केस बढ़े, पॉजिटिविटी रेट भी दोगुना हुआ …

नई दिल्ली । देश में कोरोना के आंकड़े तीसरी लहर शुरू होने का संकेत दे रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 42,667 नए मरीजों की पहचान हुई। 36,422 ठीक हुए और 342 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 5,898 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश में अभी 3.99 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

बीते 10 दिन में से 9 दिन 40 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं। 24 अगस्त से अब तक, यानी 12 दिनों में 11 बार ऐसा हुआ है जब एक्टिव केस में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सिर्फ 30 अगस्त को एक्टिव केस में 6,200 की कमी आई थी। पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ रहा है। 23 अगस्त को यह 1.3% था, तो 2 सितंबर को 2.7% हो गया। आसान भाषा में समझें तो 23 अगस्त को 300 जांच करने पर 4 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही थी तो अब 8 संक्रमित मिल रहे हैं।

केरल में शुक्रवार को 29,322 लोग संक्रमित पाए गए। 22,938 लोग ठीक हुए और 131 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 41.51 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 38.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,280 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 2.40 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

Back to top button