मध्य प्रदेश

बारिश से बचने जिस घर पर रुकी, उसी घर के बेटे ने डराकर किया दुष्कर्म, घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस …

भोपाल। जिले के नजीराबाद थानांतर्गत नायसमन गांव में देवधाम के दर्शन करने के लिए आई 21 वर्षीय युवती से बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती  की शिकायत पर पुलिस ने नायसमन गांव के राहुल साहू नाम के युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। युवती ने वर्षा से बचने के लिए राहुल के घर में शरण ली थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

नजीराबाद पुलिस के अनुसार मूलत: शाजापुर की रहने वाली 21 वर्षीय विवाहिता अपने पति से अलग रहती है। महिला ने थाने आकर बताया कि वह पिछले चार साल से मन्नत मांगने देवापुरा स्थित देवधाम पर आती रहती है। हाल ही में उसकी गुजरात में नौकरी लग गर्इ है। गुजरात जाने से पहले वह देवधाम के दर्शन करने के लिए आई थी। देव स्थान पर दर्शन करने के बाद वह नाय समन गांव से बैरसिया जाने के लिए किसी साधन की तलाश कर रही थी। शाम हो चुकी थी और वर्षा भी होने लगी थी। उसने नाय समन गांव में साहू परिवार के लोगों से मदद मांगी।

उन्होंने रात उनके घर पर रुककर अगले दिन सुबह बैरसिया चले जाने का सुझाव दिया। इस पर वह उनके घर पर रुक गई। महिला का आरोप है कि रात के समय साहू परिवार के राहुल नाम के युवक ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने राहुल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Back to top button