नई दिल्ली

राज गहरा है, गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की गाड़ी में BJP का झंडा, विधायक वाला पास सहित मिले ये सामान …

नोएडा। पार्टी विशेष का गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी नोएडा की एक सोसायटी में महिला को गाली और धमकी देने के आखिरकार 4 दिन बाद मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया है। पार्टी विशेष का गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी मेरठ में अपने 3 साथियों के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने उसकी एक गाड़ी भी याकुबपुर से बरामद की है, जिसमें भाजपा का झंडा और विधानसभा में प्रवेश के लिए मिलने वाला विधायक पास लगा है। गाड़ी में वॉकी टॉकी भी बरामद की गई है। वाहन में आगे और पीछे के नंबर प्लेट गायब हैं। जिससे उसके पार्टी में से गहरे संबंध होने का राज गहरा गया है। हालांकि भाजपा ने इस मामले के बाद से अपना पल्ला झाड़ लिया है लेकिन पार्टी विशेष का गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के वाहन से मिले सामान कुछ और ही बयां कर रहे हैं।

सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी के बाद जब उसका वीडियो वायरल हुआ तो पार्टी विशेष का गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को पुलिस ऐक्शन का डर सताने लगा। वह बिना देर किए इसी गाड़ी से घर से भागा। याकूबपुर में उसने इस गाड़ी को छोड़ दिया था। कार से एक वॉकी-टॉकी भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि श्रीकांत पहले भी इसी तरह भाजपा का झंडा और विधायक वाला पास लगाकर काफिले के साथ चलता था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पार्टी विशेष का गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी लगातार पत्नी और अपने वकील से मोबाइल फोन पर बात करने की कोशिश कर रहा था। मोबाइल लोकेशन से ही पुलिस उस तक पहुंच सकी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को उसकी पत्नी को दोबारा हिरासत में लिया था। इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार को भी श्रीकांत त्यागी की पत्नी को हिरासत में लेकर 24 घंटे से ज्यादा पूछताछ की थी।

नोएडा पुलिस पार्टी विशेष का गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करके उस पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। उसकी तलाश में नोएडा पुलिस की 8 टीमें बनाईं और 3 राज्यों में उसकी तलाश में लगी थीं। सोमवार को नोएडा की एक आवासीय सोसायटी में स्थित उसके घर पर अवैध निर्माण को तोड़ा गया था। साथ ही आरोपी पर दबाव बनाने के लिए भंगेल में उसकी दुकानों पर जीएसटी टीम ने भी छापेमारी भी की थी।

Back to top button