नई दिल्ली

बहुत ही खतरनाक है Mi-17 चौपर का रिकॉर्ड: पहले भी हो चुके हैं अनेक भीषण हादसे, डिटेल में जानें पूरी बात …

नई दिल्ली। भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत को ले जा रहा Mi17 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस क्रैश में अब तक 11 लोगों की मौत की खबर है। बिपिन रावत और उनकी पत्नी के हालात के बारे में सेना की ओर से अब तक कोई अपडेट नहीं दी गई है। वायुसेना ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

लेकिन यह पहली बार नहीं है जब Mi17 हेलिकॉप्टर भारत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। अब तक Mi17 हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें अधिकतर लोग सेना से जुड़े रहे हैं। आइए जानते हैं भारत में कब-कब Mi17 दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

3 अप्रैल 2018- भारतीय वायु सेना का एक Mi-17 हेलीकॉप्टर केदारनाथ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था लेकिन इसमें सवार सभी लोग बच गए थे।

6 अक्टूबर 2017- अरुणाचल प्रदेश में भारतीय वायु सेना का Mi-17v5 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें सवार 7 लोगों की मौत हो गई थी।

25 जून 2013- उत्तराखंड राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान चलाते समय Mi-17v5  दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें सवार सभी 20 लोगों की मौत हो गई थी।

19 अप्रैल 2011- अरुणाचल प्रदेश के तवांग में उतरने से कुछ सेकंड पहले पवन हंस Mi-172 में आग लग गई, जिसके कारण सवार सभी 17 लोगों की मौत हो गई थी।

19 नवंबर 2010- अरुणाचल प्रदेश में तवांग के पास एक भारतीय वायु सेना का Mi-17 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार सभी 12 लोगों की मौत हो गई थी।

30 अगस्त 2012- जामनगर के पास भारतीय वायु सेना के दो Mi-17 के आपस में टकराने की वजह से 9 लोगों की मौत हो गई थी।

27 फरवरी 2019- भारतीय वायु सेना का एक Mi-17 बडगाम, जम्मू और कश्मीर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें सात लोगों की मौत हो गई थी।

Back to top button