देश

महिला को मारने के बाद पुलिसकर्मी ने दे दी जान; बांग्लादेश डिप्टी हाई कमीशन के सामने घटना से हड़कंप …

कोलकाता। बांग्लादेश के डिप्टी हाई कमीशन के सामने गोलीबारी की घटना हुई है। बताया जाता है कि इस गोलीबारी को एक पुलिसकर्मी से अंजाम दिया है। पुलिसकर्मी द्वारा अंधाधुंध फायरिंग के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग इधर-उधर भागने लगे।

वहीं पुलिसकर्मी ने रास्ते से आ रही एक महिला को भी गोली मारी है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक घटना में दो लोगों की मौत हो गई है।

बताया जाता है कि पुलिसकर्मी अचानक बाहर निकला और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की चपेट में आकर एक बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद पुलिसकर्मी ने खुद को भी गोली मार ली। उधर घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।

फिलहाल यह पता नहीं चल पा रहा है कि आखिर यह पुलिसकर्मी कौन था और उसने इतनी बड़ी घटना को क्यों अंजाम दिया। इसके अलावा पुलिसकर्मी की फायरिंग में मारी गई महिला की भी पहचान नहीं हो पा रही है।

Back to top button