नई दिल्ली

किशोरी को जबरन घर से अगवा कर जंगल में ले गए बदमाश, फिर 5 लोगों ने बारी- बारी से किया गैंगरेप ….

नई दिल्ली। हरियाणा के पलवल में एक मजदूर की नाबालिग बेटी का रात के समय घर से अपहरण कर जंगल में ले जाकर 5 लोगों द्वारा बारी- बारी से सामूहिक दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने पर आरोपियों द्वारा किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

थाना बहीन पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।

बहीन थाना प्रभारी कैलाशचंद ने बताया कि एक व्यक्ति ने दी शिकायत में कहा है कि वह ईंट-भट्ठा पर ईटों की थपाई कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करता है। 5 मार्च की रात करीब 12 बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी घर पर सोई हुई थी। रात के समय नूंह के सिंगार गांव निवासी एक युवक अपने अन्य 4 साथियों के संग उनके घर पर आया और अपनी मां बीमार होने की बात बताकर उनकी नाबालिग लड़की का गाड़ी में अपहरण कर ले गए और जंगल में ले जाकर सभी ने बारी- बारी से उसके साथ गैंगरेप किया।

Back to top button