देश

देशभर में फैली नूपुर शर्मा के विरोध की ‘आग’, नवी मुंबई-सोलापुर में भी हो रहे भारी विरोध- प्रदर्शन ….

मुंबई। भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन का सिलसिला तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में नवी मुंबई में भी नूपुर शर्मा के खिलाफ जमकर विरोध हो रहा है। यह प्रदर्शन भाजपा की निलंबित प्रवक्तानूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर किया जा रहा है। यहां पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी विरोध में उतरी हैं। नवी मुंबई के साथ-साथ सोलापुर में भी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। गौरतलब है कि आज जुमे की नमाज के बाद देशभर के कई शहरों में प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद कई जगहों पर हालात भी खराब हुए हैं।

बता दें कि नुपूर शर्मा ने टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद विदेशों में हालात बिगड़े तो नुपूर शर्मा और एक अन्य भाजपा नेता को पार्टी से निकाल दिया गया। हालांकि इसके बाद भी नूपुर के खिलाफ लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। बीते शुक्रवार को कानपुर के कुछ हिस्सों में भी नूपुर के बयान को लेकर हुए विरोध के दौरान हिंसा बढ़ गई थी।

Back to top button