नई दिल्ली

डकैतों ने धावा कर कर दी दंपती की हत्या, लूटे कैश और जेवर …

नई दिल्ली। रविवार की देर रात वृद्ध दंपती के सिर पर वार कर हत्या कर दी गई है। प्रथम दृष्टया डकैती के दौरान हत्या की बात सामने आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल मृतक के घर में किसी भी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। वहीं पुलिस पदाधिकारियों के पहुंचने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। घटना लखीसराय के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मृतक का घर रामपुर गांव में एनएच 80 के किनारे स्थित है। मृतक की पहचान सुरेश सिंह और उनकी पत्नी जगतारण देवी के रूप में हुई है। सुरेश सिंह रामपुर में ही हाई स्कूल के रिटायर शिक्षक बताए जा रहे हैं। दोनों की उम्र 70 वर्ष से ऊपर है। मृतक दंपती को एकमात्र पुत्र है, जो मुंबई में रहता है। वही बहू सूर्यगढ़ा में आंगनवाड़ी सेविका के पद पर कार्यरत हैं। इकलौती पुत्री की भी पूर्व में ही शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि दंपती की हत्या करने वाले लोग घर के पिछले हिस्से की क्षतिग्रस्त खिड़की से प्रवेश कर गए और घटना को अंजाम दिया। घर का मुख्य दरवाजा बंद था। सुबह देर तक जब दोनों लोग घर से बाहर नहीं निकले तो आस-पड़ोस के लोगों को शंका हुई और दोनों की हत्या हो जाने की जानकारी हुई।

इधर, बताया जा रहा है कि मृतक का पुत्र भी छठ पर्व को लेकर घर आया हुआ है। वह अपनी पत्नी के घर सूर्यगढ़ा में घटना वाली रात मौजूद था। सुबह जब लोगों से उनके माता पिता की हत्या हो जाने की जानकारी मिली, तो वे गांव आए हैं। उन्होंने फिलहाल हत्या के सभी कारणों से अनभिज्ञता जाहिर की है। वही ग्रामीण सूत्रों की माने तो दो-तीन दिन पूर्व रिटायर्ड शिक्षक ने बैंक से पैसों की भी निकासी की थी वही मृतका पत्नी मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर थी और अमूमन घर को सुरक्षित रूप से छोड़कर कहीं भी चली जाती थी। हालांकि मौत का क्या कारण है, इस बारे में पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

रिटायर्ड शिक्षक सुरेश सिंह सूद कारोबारी भी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह कई लोगों को अब तक सूद पर पैसा देते रहे हैं। दो दिन पूर्व में दो लोगों को सूद पर पैसा दिए जाने की बात सामने आ रही है। दोनों व्यक्ति बीते रविवार को भी उनके घर पर मौजूद थे। इसके साथ ही सूर्यगढ़ा के पवई और लखीसराय शहर व अन्य जगहों पर उनकी काफी जमीनें भी हैं। जमीनों पर अलग-अलग लोगों से विवाद होने की भी बात बताई जा रही है।

लखीसराय के सूर्यगढ़ा पुलिस अंचल के माणिकपुर ओपी क्षेत्र के पूर्वी सलेमपुर पंचायत की वार्ड संख्या आठ स्थित इमामनगर गांव में इस साल जून में भी डकैती पड़ी थी। वारदात के दौरान घर से सारे पुरुष सदस्‍य छत पर सोए थे। डकैतों ने घर की महिलाओं को बंधक बनाकर लूटपाट की। लाखों रुपये नगदी सहित जेवरात की लूट की गई थी। घर के मालिक को वारदात हो जाने और डकैतों के भाग जाने के बाद जानकारी मिली थी।

Back to top button