रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मालूम हो कि बीजेपी के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव किडनी में हुए इंफेक्शन का इलाज कराने बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया था। सोमवार को तड़के 4 बजे उनके निधन की खबरें आई। खबर मिलते ही उनके शुभचिंतकों और पार्टी के सदस्यों में शोक की लहरें दौड़ गई।
