छत्तीसगढ़बिलासपुर

घर लौट रहे युवकों की बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की गई जान ….

बिलासपुर। जिले में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत होने की खबर है। उक्त दोनों युवक काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर जान चली गई। घटना देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला में हुई है। मृतक युवक रतनपुर थाना क्षेत्र के रानीगांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रतनपुर थाना क्षेत्र के रानीगांव के रहने वाले मोहन देवांगन और जावेद खान बिलासपुर के एक बार में काम करते थे। मोहन ने कुछ महीने पहले ही लव मैरिज की थी, जिसके बाद से वह बिलासपुर के कुदुदंड में किराए के मकान में रहने लगा था, लेकिन जावेद गांव से ही आना-जाना करता था। बीती रात बार का खत्म होने के बाद करीब 1.30 बजे दोनों बाइक पर सवार होकर मोहन के घर कुदुदंड लौट रहे थे।

मंगला के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को सिम्स अस्पताल की मरच्युरी भिजवाया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

 

Back to top button