देश

तेजस्वी यादव का दिखा देसी अंदाज, वोटरों के बीच मछली पकड़ते आए नजर…

पटना। चुनावी दौरे पर निकले तेजस्वी यादव देसी अंदाज में मछली पकड़कर अपने वोटरों को रिझाने की कोशिश कर रहे है। वे सोमवार को मुंगेर जिले के तारापुर में नुक्कड् सभा के बाद मछली पकड़ने लगे। उन्होंने उसका वीडियो अपने ट्रविटर एकाउंट में शेयर किया। मालूम हो कि बिहार की दो विधानसभा सीटों पर (कुशेश्वरस्थान और तारापुर) 30 अक्टूबर को उपचुनाव होना है।

दरअसल तारापुर विधानसभा में खडगपुर अनुमंडल में चुनाव प्रचार से लौटते समय तेजस्वी यादव ने देखा कि कुछ बच्चे खेत में पटवन के लिए बनाई गई नहर में मछली पकड़ रहे हैं। ऐसे में वो खुद को रोक नहीं सके और गाड़ी रोककर उनके पास पहुंचे और खुद भी मछली पकड़ी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लोग तेजस्वी के अंदाज को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के देसी अंदाज से जोड़ रहे हैं। गौरतलब है कि, चुनाव प्रचार के दौरान लालू यादव भी इस तरह के प्रयोग करते थे, वो भैंस पर चढ़ प्रचार किया करते थे। बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में ठेंठ गंवई अंदाज में प्रचार करने के लिए लालू यादव का अपना अलग तरीका होता था। ऐसे में तेजस्वी का मछली पकड़ना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

इसके पहले तेजस्वी यादव ने मुंगेर के तारापुर जनता से उपचुनाव में आरजेडी को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार और विपक्ष में अधिक सीटों का अंतर नहीं है, दो सीटें और मिल गईं तो खेला हो जाएगा।

Back to top button