देश

ड्राइवर के झपकी लेते ही सूमो और ट्रक में हुई जबरदस्त टक्कर, 7 लोगों की मौत…

जमुई। लखीसराय के हलसी थाना में सूमो और ट्रक की टक्कर से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में परिवार के दो लोग ही बचे। मरने में वालों में छह लोग दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह के एडीजीपी बहनोई ओपी सिंह के परिवार से थे।

पटना में पत्नी का दाह संस्कार कर जमुई लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसे के बाद लालजीत सिंह के परिवार में अब दो पुरुष के रूप में दो छोटे पोते बच गए हैं। अमित शेखर के पुत्र बिट्‌टू की उम्र 12 जबकि रामचंद्र सिंह के पुत्र आयुष की उम्र 4 वर्ष है। मृतक लालजीत सिंह के भतीजे सुजान कुमार सिंह के बयान पर एलपीजी गैस लदे ट्रक बीआर 01जीएच 5512 के चालक पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। ट्रक चालक घटना के बाद से फरार है।

हादसे में जान गंवाने वाले अमित शेखर ने एक दिन पहले पटना में मां को मुखाग्नि दी थी। वहीं, छोटे बेटे की पत्नी काजल देवी हादसे की सूचना पर 4 साल बाद मायके से ससुराल पहुंची थी। उनकी हालत देख सभी भाव विभोर हो गए। वह बार-बार बेसुध हो जा रही थीं। लालजीत की छोटी बेटी 22 वर्षीय कविता की शादी दिसंबर में होनी थी, लेकिन मां की माैत के कारण मार्च तक टल गई थी। अब उसकी शादी कौन करेगा, यह सोच-सोच कर गांव वालों की आखें नम हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही सुशांत सिंह के बहनोई और हरियाणा के एडीजीपीपी ओमप्रकाश सिंह, रिश्तेदार वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज सिंह बबलू शव के पहुंचते ही रिश्तेदारों के साथ भंडरा गांव पहुंचे। साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश यादव, पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल ने भी गांव पहुंच दु:ख व्यक्त किया।

Back to top button