छत्तीसगढ़बिलासपुर

नाबालिग से लिखवाया सुसाइड नोट फिर सेक्स के बाद मार डाला, पीएम रिपोर्ट से हुआ मामले का खुलासा तो पकड़ा गया आरोपी …..

बिलासपुर। जांजगीर के एक इलाके में स्थित तालाब में 3 मार्च को 13 साल की एक लड़की की लाश मिली थी। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था। पहली नजर में तो यह मामला सुसाइड का लग रहा था लेकिन जब पीएम रिपोर्ट सामने आई तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने गहराई तफ्तीश की तो यह पूरी घटना फिल्मी कहानी की तरह निकली।

छानबीन से पता चला कि लड़की 28 फरवरी को अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 2 मार्च को थाने में दर्ज करवाई थी। अभी पुलिस की जांच चल रही थी तब तक शव के पोस्टमार्टम से पता चला कि लड़की की हत्या की गई थी।

अब पुलिस का शक, यकीन में बदल चुका था लिहाजा उसने अपनी तफ्तीश और तेज कर दी। गांव वालों से पूछताछ के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर गांव के ही जवाहर चंद्रा नाम के एक युवक को हिरासत में लिया। हिरासत में लिये जाने के बाद थोड़ी ही सख्ती से जवाहर टूट गया। खुलासा हुआ कि यह पूरा मामला लव, सेक्स और धोखे से मर्डर का है।

पता चला कि जवाहर और इस लड़की के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। गांव में सभी को यह बात पता चल गई थी। अब जवाहर इस लड़की से छुटकारा पाने के लिए बेचैन था। इसलिए उसने एक भयानक साजिश रची। पहले उसने प्यार जता कर लड़की से एक सुसाइड नोट लिखवाया। 28 फरवरी की रात करीब 1 बजे उसने लड़की को तलाब के पास बुलाया।

यहां उसने पहले लड़की से शारीरीक संबंध बनाए और फिर गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। उसने वो सुसाइड नोट लड़की के पास रख दिये, ताकि सभी को यह लगे कि यह पूरा मामला सुसाइड का है।

यकीनन जवाहर ने बड़ी साजिश रची थी लेकिन कहा जाता है कि अपराधी चाहे जितना भी शातिर हो वो कानून की नजरों से ज्यादा दिनों तक बच नहीं सकता। अब जवाहर कानून की बेड़ियों में जकड़ा हुआ है और उसपर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button