छत्तीसगढ़पेण्ड्रा-मरवाही

मोहन मरकाम ने कांग्रेस नेताओं से दो टूक कहा- पैजामा-कुर्ता पहने से कोई नेता नहीं बनता, सब नेता पहले अपना अपना बूथ जिताये

मरवाही को साधने में जुटे प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम…कार्यकर्ताओं में दिखा असन्तोष

मरवाही (अनुपम शुक्ला)। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आज स्थानीय रेस्ट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हम लोग एकजुट होकर मरवाही के उपचुनाव को लड़ेंगे और शानदार जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि 20 साल से मरवाही में जो परिवार जीत दर्ज कर रही है वो अभी भी विकास के नाम पर काफी पिछड़ी हुई है। यहाँ की सड़कें बहुत खराब है। उन्होंने कहा कि मरवाही में केवल वोट की ही राजनीति हुई है अभी तक। मोहन मरकाम ने झीरमघाटी कांड में मंत्री कवासी लकमा के नार्को टेस्ट के जवाब में कहा कि पहले डॉ. रमनसिंह का  नार्को टेस्ट हो फिर कवासी लकमा तो तैयार ही हैं। उन्होंने एसआईटी जांच पे दूध का दूध और पानी पानी होने की बात कही।

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व बूथ प्रभारियों की एक मिटिंग स्थानीय सदभावना भवन मरवाही में ली। इस दौरान अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सभी बूथ प्रभारियों से पिछले विधानसभा चुनाव परिणाम का लिस्ट रखकर कांग्रेस नेताओं की खिंचाई की। इसके साथ ही उन्होंने सभी से वन टू वन चर्चा की और इन बूथों पर आवश्यक सुधार हेतु बूथ प्रभारियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे।

ज्ञात हो कि पिछले चुनाव में मरवाही के लगभग सभी बूथों में कांग्रेस पीछे रही उसी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सभी नेताओं से लेकर बूथ कार्यकर्ताओं की जमकर खिंचाई और आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने की भी हिदायत दी।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी भड़ास भी जमकर निकाली। कई कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार में रहकर भी उनका काम नहीं हो रहा है। जिसके कारण उनका मनोबल गिरा है। इसके साथ ही कई कार्यकर्ताओं ने पटवारी, सचिवों, तहसीलदार आदि अधिकारियों की भी शिकायत की।

छोटे कार्यकर्ताओं ने बड़े नेताओं पर उपेक्षा का आरोप लगाया

चर्चा के दौरान मरवाही वनपरिक्षेत्राधिकारी संजय त्रिपाठी की सभी कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में मोहन मरकाम से शिकायत की। बिलासपुर से आये कांग्रेस राजेन्द्र शुकला की रही विशेष उपस्थिति। मोहन मरकाम ने अपने उदबोधन में कहा कि हमारी सरकार ने सभी किसानों का कर्जा माफ किया है। इसी प्रकार वनोपजों का भी रेट बढ़ाकर सभी आदिवासियों भाइयो को राहत पहुचाई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सभी का बिजली बिल हाफ किया। इसके साथ ही हमारी सरकार ने हर सेक्टरों में विकास कार्य किया। उन्होंने कहा कि जो परिवार 20 साल से मरवाही क्षेत्र में राज किया वहां भी विकास नगण्य है। 15 साल भाजपा के कार्यकाल में भी मरवाही पीछे रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विधायक बनने के बाद यहाँ विकास की गंगा बहने लगेगी। इसलिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस का विधायक बनवाने का संकल्प भी दिलवाया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ बिलासपुर व रायपुर से आये कई वरिष्ठ नेताओं के साथ पाली तानाखार के विधायक मोहित केरकेट्टा, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, कांग्रेस नेता व प्रदेश महासचिव उत्तमवसुदेव, जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, गुलाब राज, प्रवक्ता मोहनलाल शुक्ला, नारायण शर्मा, राकेश मसीह, बेचू अहिरेश, प्रताप सिंह, अजय राय, प्रमोद परस्ते, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, महिला कांग्रेस के गजमती भानु, कौशिल्या ओटवी, ओमबति पेन्द्रो, कृष्णा पटेल, बूथ प्रभारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button