दुनिया

कोई आर्किटेक्ट तो कोई मैजिशियन… रूस के खिलाफ हथियार उठा रहे यूक्रेन के युवा …

कीव। यूक्रेन के युवा बड़ी संख्या में सेना में भर्ती होना चाहते हैं और रूस के खिलाफ जंग लड़ने को तैयार हैं। इन युवाओं में कोई आर्किटेक्ट है, कोई म्यूजिशियन तो कोई मैजिशियन। इन युवाओं का कहना है कि वे देश के सम्मान के लिए रूस से भिड़ने के लिए तैयार हैं।

यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सैनिकों की घेराबंदी की जा रही है। बमबारी और गोलाबारी को आज चौथा दिन है। इस कारण यूक्रेनियन अंडरग्राउंड बंकरों में खुद को बचाए हुए हैं। इस बीच यूक्रेनियनों ने भी रूसी सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आम लोगों का कहना है कि रूसी सैनिकों को लोहे के चने जरूर चबवाएंगे। इसी क्रम में आज सुबह खारकीव में रूसी टैंकरों को आम लोगों ने सामने खड़े होकर रोक लिया था। रूस के खिलाफ हल्ला बोल करने वाले युवाओं में कोई पेशे से आर्किटेक्ट है कोई मैजिशियन तो कोई संगीतकार।

रूस के खिलाफ ऐलान-ए-जंग में सिर्फ सुरक्षाबल ही नहीं आम यूक्रेनी भी मैदान में उतर गए हैं। कीव के आम लोगों ने रूसी सैनिकों को चेतावनी दी है कि वे रूस के खिलाफ बहादुरी से लड़ने को तैयार हैं। इससे पहले दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने आम लोगों से सेना की भर्ती में शामिल होने और रूस के खिलाफ जंग लड़ने की अपील की थी। आज जो जानकारी सामने आ रही है कि राजधानी कीव में बड़ी संख्या में युवा सेना में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं।

Back to top button