छत्तीसगढ़रायपुर

कोरोना से बचाव के लिए छत्तीसगढ़ में अब तक 1.24 करोड़ टीके लगाए गए : 99.78 लाख लोगों ने पहला और 23.81 लाख लोगों ने लगवाए हैं दोनों टीके ….

रायपुर। कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में अब तक (2 अगस्त तक) एक करोड़ 23 लाख 59 हजार 803 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश के 99 लाख 78 हजार 316 लोगों को इसका पहला टीका और 23 लाख 81 हजार 487 को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में तीन लाख नौ हजार 315 स्वास्थ्य कर्मियों, तीन लाख 17 हजार 154 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 52 लाख दो हजार 886 और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 41 लाख 48 हजार 961 नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं दो लाख 45 हजार 627 स्वास्थ्य कर्मियों, दो लाख 29 हजार 594 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 17 लाख 40 हजार 903 तथा 18 से 44 आयु वर्ग के एक लाख 65 हजार 363 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।

प्रदेश में 91 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों, शत-प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 89 प्रतिशत नागरिकों और 18 से 44 आयु वर्ग के 31 प्रतिशत युवाओं ने कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवा लिया है। वहीं 72 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों, 78 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 वर्ष से अधिक के 30 प्रतिशत लोगों ने दोनों टीके लगवा लिए हैं। प्रदेश में कुल एक करोड़ 99 लाख 32 हजार 392 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है। इनमें तीन लाख 39 हजार 732 स्वास्थ्य कर्मी, दो लाख 93 हजार 040 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 58 लाख 66 हजार 599 तथा 18 से 44 आयु वर्ग के एक करोड़ 34 लाख 33 हजार 021 नागरिक शामिल हैं।

कोरोना सक्रंमण से बचाव के लिए बालोद जिले में अब तक चार लाख 40 हजार 034, बलौदाबाजार-भाटापारा में चार लाख 32 हजार 214, बलरामपुर-रामानुजगंज में दो लाख 40 हजार 662, बस्तर में तीन लाख 62 हजार 345, बेमेतरा में दो लाख 23 हजार 393, बीजापुर में एक लाख 11 हजार 699, बिलासपुर में सात लाख 70 हजार 300, दंतेवाड़ा में एक लाख 52 हजार 030, धमतरी में चार लाख तीन हजार 928, दुर्ग में नौ लाख नौ हजार 316, गरियाबंद में दो लाख छह हजार 610, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एक लाख 57 हजार 691, जांजगीर-चांपा में पांच लाख 83 हजार 576 और जशपुर में तीन लाख 33 हजार 855 टीके लगाए जा चुके हैं।

कबीरधाम जिले में कोरोनारोधी टीके की पहली और दूसरी, दोनों खुराकों को मिलाकर तीन लाख 17 हजार 168, कांकेर में तीन लाख 21 हजार 322, कोंडागांव में दो लाख पांच हजार 899, कोरबा में पांच लाख 47 हजार 374, कोरिया में दो लाख 37 हजार 535, महासमुंद में छह लाख 24 हजार 842, मुंगेली में दो लाख 42 हजार 827, नारायणपुर में 47 हजार 662, रायगढ़ में 12 लाख 49 हजार 527, रायपुर में 15 लाख 15 हजार 619, राजनांदगांव में आठ लाख 43 हजार 170, सुकमा में एक लाख 48 हजार 387, सूरजपुर में दो लाख 83 हजार 989 तथा सरगुजा में चार लाख 46 हजार 819 टीके अब तक लगाए गए हैं।

Back to top button