छत्तीसगढ़रायपुर

श्रवण कुमार साहू जिला साहू संघ के साहित्य एवम कला संयोजक मनोनीत किए गए …

राजिम। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोग-निगम- मंडल- बोर्ड में मनोनीत -नवनियुक्त साहू समाज के अध्यक्ष -उपाध्यक्ष -सदस्यगणों का गरिमामयी सम्मान समारोह भामाशाह छात्रावास टिकरापारा रायपुर में हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन थे। अध्यक्षता अर्जुन हिरवानी एवं विशिष्ट अतिथि मोतीलाल साहू, श्रीमती ममता साहू, थानेश्वर साहू एवं डॉ. बिहारी लाल साहू थे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी के नेतृत्व एवम मार्गदर्शन में पहली बार साहू समाज के विभिन्न प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने एवम समाज के संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से महिला, चिकित्सा, किसान, साहित्य एवम कला प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।इस गरियामय आयोजन में  गरियाबंद जिले की साहित्यिक एवम कला संस्कृति को नई पहचान देने के उद्देश्य से भुनेश्वर साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ की अनुशंसा से अंचल के ख्यातिप्राप्त शिक्षक एवम साहित्यकार श्रवण कुमार साहू को जिला साहित्य एवम कला प्रकोष्ठ साहू समाज गरियाबंद का जिला संयोजक मनोनीत किया गया है। उसी प्रकार किसान प्रकोष्ठ के अंतर्गत जिले के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मिंजून साहू को जिला किसान प्रकोष्ठ के महामंत्री मनोनीत किया गया है।

कार्यक्रम की शुरुआत राज्य गीत अरपा पैरी के धार से हुई। तदुपरांत सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू ने गरिमामयी सम्मान समारोह में छत्तीसगढ शासन द्वारा मनोनीत  विपिन साहू (अध्यक्ष दुग्ध संघ), संदीप साहू (अध्यक्ष- तेलघानी बोर्ड छ.ग.शासन), श्रीमती चित्रलेखा साहू (उपाध्यक्ष पर्यटन मंडल), पुरुषोत्तम साहू (सदस्य गौ सेवा आयोग), श्रीमती तुलसी साहू (सदस्य राज्य महिला आयोग), झुमुकलाल साहू (सदस्य श्रम कल्याण बोर्ड), अजय साहू (सदस्य छ.ग.राज्य गृह निर्माण मंडल), श्रीमती अंबालिका साहू (सदस्य श्रम कल्याण मंडल) मुकेश साहू (सदस्य रायपुर विकास प्राधिकरण), विजय साहू (सदस्य क्रेडा), डेरहा राम साहू (सदस्य कृषक कल्याण परिषद) जगदीश दीपक साहू (सदस्य कृषक कल्याण परिषद), अश्वनी साहू (अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग) का सम्मान स्मृति चिह्न भेंट करके किया। इस अवसर पर साहित्यकार मनीराम साहू “मितान,” की कृति “महाप्रसाद” और जगदीश “हीरा” साहू की वीडियो सीडी- “कर्म चालीसा” का विमोचन भी किया गया।

अपने उद्बोधन में गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ताम्रध्वज साहू ने कहा कि आप सभी मनोनीत अध्यक्ष और सदस्यगणों को कुछ करके दिखाना है और साहू समाज का आदर्श प्रदेश के के समक्ष प्रस्तुत करना है। पूरी निष्ठा और कर्तव्य परायणता के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निभाना है। कार्यक्रम अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने कहा कि समाज की एकजुटता का ही परिणाम है शासन ने हमें इतनी महत्त्वपूर्ण जिम्म्मेदारी सौंपी है। उन्होनें मनोनीत अध्यक्ष-सदस्यों को जिम्मेदारियों पर खरा उतरने के लिए शुभकानायें दी। सभा को मोतीलाल साहू, विपिन साहू, डॉ बिहारीलाल साहू, शांतनु साहू संदीप साहू ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला प्रकोष्ठ छ.प्र.साहू संघ के संयोजक श्रीमती यामिनी साहू, सीमा संतोष साहू, अर्चना साहू और उनके पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर गरियाबंद जिले से भुनेश्वर साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ गरियाबंद, लाला राम साहू, संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, डॉ महेन्द्र साहू अध्यक्ष राजिम भक्तिन मंदिर समिति राजिम, मिंजून साहू महामंत्री किसान प्रकोष्ठ, डॉ दिलीप साहू महासचिव,जिला साहू संघ गरियाबंद,साहित्य कला व रचनात्मक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक- धनराज साहू, पदाधिकारी- अजय अमृतांशु, रामकुमार साहू, मनीराम साहू, गयाप्रसाद रत्नपुरिहा, जगदीश साहू, प्रमोद साहू रंगोली आर्टिस्ट, द्रोपती सरसिज, पुष्पा गजपाल, पायल साहू सहित प्रदेश र से पहुँचे। जिला अध्यक्ष, संगठन के कार्यकर्ताओं, सभी प्रकोष्ठों के नवनियुक्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश में साहू समाज द्वारा किसान, महिला, चिकित्सा, साहित्य एवम कला प्रकोष्ठ के गठन होने से अंचल के लोगो में हर्ष व्याप्त है।

इस उपलब्धि के लिए जिला साहू संघ गरियाबंद, सभी तहसील प्रक्षेत्र, राजिम भक्तिन मंदिर समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों के साथ साथ वीरेंद्र साहू, नूतन साहू, खेमराज साहू फनेन्द्र साहू, भारत साहू, संतोष साहू, रामेश्वर साहू, जितेंद्र साहू, छगेश्वर साहू, मोतीलाल साहू, मदन साहू, दुर्गेश साहू, नारायण साहू, भोले साहू, श्याम साहू, गोपाल साहू, अनिल साहू, श्रीमती पुष्पाजगन्नाथ साहू, श्रीमती बृजबाई साहू, श्रीमती अन्नपूर्णा साहू, श्रीमती भुनेश्वरी साहू, श्रीमती उमादेवी साहू, श्रीमती सोहदरा साहू, युगल किशोर साहू, दीपक साहू सहित अनेक इष्टमित्रों ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Back to top button