मध्य प्रदेश

संगठन और समुदाय की सेवा हमारी प्राथमिकता, भाजपा एसटी मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में बोले राज्य मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते …

मण्डला । भाजपा जिला कार्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा सहित अन्य मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक में केंद्रीय इस्पात ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि भाजपा के सभी 7 मोर्चा की ताकत जमीनी कार्य करने से बढ़ेगी, इसके लिए बेहतर योजना के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

कुलस्ते ने कहा जिले में जो भी मोर्चा संगठन के पैमाने पर बेहतर कार्य करेगा उसे पुरस्कृत किया जाएगा, मोर्चा की ताकत बढ़ेगी तो भाजपा के संगठन की ताकत बढ़ेगी इसलिए प्रत्येक समुदाय के बीच हमें अपने संगठन के कार्यकर्ता खड़ा करना है। संगठन के कार्य के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजना को लेकर जनता के पास पहुंचने का यह उचित समय है इसलिए प्रत्येक मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संगठन व सरकार के द्वारा किये जा रहे कार्यो जनमानस को अवगत कराना पड़ेगा।

जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने कहा कि सभी मोर्चां की परिचयात्मक बैठक है सभी का परिचय लिए साथ ही बूथ विस्तारक योजना को प्रभावी बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाना होगा। संगठन के कार्य तथा जनसेवा के  कार्य हमारी रणनीति का हिस्सा  है आम जनता को केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा किये जा रहे जनकल्याण  के कार्यों का लाभ मिले इसके लिए तात्पर्य रहना होगा। कुलस्ते ने कहा वर्षो से कांग्रेस की सरकारों द्वारा झूठ आधारित राजनीति करने का गरीब जनता को धोखा देने का जो कार्य किया गया है उसे भी उजागर करना पड़ेगा।

बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उइके विधायक देवसिंह सैयाम एसटी मोर्चा अध्यक्ष डॉ विजय सरवटे ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भगवती श्रीधर आभार अक्षय परते ने व्यक्त किया।

Back to top button