छत्तीसगढ़रायपुर

दशहरा के लिए चार दिन और दीपावली में पांच दिन स्कूलों में छुट्टी ….

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों में छुटि्टयों का ऐलान किया है। दशहरे में चार और दीपावली में पांच दिन की छुट्‌टी रहेगी। इसी तरह शीतकालीन के लिए भी पांच दिन और ग्रीष्मकालीन के लिए 46 दिन की छुट्‌टी अभी से निर्धारित की दी गई है। राज्य शासन से अनुमोदन मिलने के बाद शिक्षा संचालक ने आज इस संबंध में आदेश जारी किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव राजेंश सिंह द्वारा आज छुटि्टयों के संबंध में एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार दशहरा के लिए 13 से 16 अक्टूबर तक चार दिन की छुट्‌टी रहेगी। इसी तरह दिपावली में 2 नवंबर से 6 नवंबर तक कुल पांच दिन अवकाश तय किया गया है। इसी तरह शीतकालीन अवकाश भी अभी से घोषित कर दिया गया। 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक कुल पांच दिन शीतकालिन अवकाश रहेगा। गर्मी के छुट्टी के संबंध में भी स्पष्ट कर दिया गया है। 1 अप्रैल से 15 मई तक कुल 46 दिन ग्रीष्मावकाश रहेगा। पिछले एक सप्ताह से दशहरा अवकाश को लेकर संशय की स्थिति थी। आज आदेश जारी होने के बाद कल अष्टमी से दशहर अवकाश प्रारंभ हो जाएगा।

Back to top button