मध्य प्रदेश

10 साल से लकवाग्रस्त महिला से रेप :  पत्नी को बचाने आए दिव्यांग पति को धक्का देकर गिराया…

जबलपुर। यहां 10 साल से लकवाग्रस्त महिला से रेप का मामला सामने आया है। यह दरिंदगी बरगी क्षेत्र में हुई है। मोहल्ले में ही रहने वाले 45 साल के आरोपी कालीराम बर्मन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 35 साल की महिला लकवाग्रस्त होने की वजह से वह बिस्तर पर ही रहती है। वह बोल तक नहीं पाती है। सोचने-समझने की क्षमता नहीं बची है। महिला का पति भी एक पैर से दिव्यांग है। बावजूद वह मजदूरी करके किसी तरह अपना घर चलाता है। दिव्यांग पति सुबह मजदूरी करने निकल जाता है। शाम को घर लौटता है। खुद ही खाना बनाता है और उसे खिलाता है।

मामला रविवार का बताया जाता है। जब पति काम से घर लौटा तो मोहल्ले का ही रहने वाला कालीराम उसकी पत्नी से रेप कर रहा था। इस दौरान पति ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी तब भी नहीं माना। लकवा की वजह से महिला चीख तक नहीं पाई। वह बेसुध है। घटना के बाद उसकी आंख से सिर्फ आंसू बह रहे हैं। वारदात के बाद पति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सोमवार शाम आरोपी कालीराम बर्मन को गिरफ्तार कर लिया।

Back to top button