नई दिल्ली

खत्म हो जाएगी राजस्थान भाजपा की रार, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर जुटे प्रदेश के दिग्गज …

नई दिल्ली। भाजपा के अध्यक्ष नड्डा के घर आज एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। इसमें राजस्थान के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। बैठक में वसुंधरा राजे, सतीश पूनियां, गजेंद्र सिंह शेखावत, राजेंद्र राठौर, अर्जुन राम मेघवा और अरुण सिंह मौजूद हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि राजस्थान भाजपा में चल रही गुटबाजी और कलह को खत्म करने के लिए यह बैठक बुलाई गई है।

बता दें कि अगले साल के अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार भाजपा यहां पर किसी तरह की कसर नहीं रखना चाहती, लेकिन प्रदेश स्तर पर पार्टी में गुटबाजी साफ नजर आ रही है। वसुंधरा राजे लगातार शक्ति प्रदर्शन कर चुकी हैं। लेकिन पार्टी किसी और को सीएम बनाना चाहती है। यही वजह है कि पार्टी ने अभी तक किसी को भी सीएम फेस घोषित नहीं किया है। इसके चलते वसुंधरा पार्टी से नाराज चल रहीं हैं और अपना एक अलग गुट बनाकर बगावती तेवर अपना रही है।

हालांकि पार्टी इस बात के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष प्रदेश नेताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाएंगे।

बता दें कि पार्टी ने अभी तक राजस्थान में किसी को सीएम फेस घोषित नहीं किया है। इस बारे में पार्टी के बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री भी किसी तरह की टिप्पणी करने बच रहे हैं। कल राजस्थान पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से पत्रकारों ने पूछा था कि प्रदेश में भाजपा किसके चेहरे पर चुनाव लडे़गी? इस पर उनका जवाब था कि पार्टी कमल के निशान पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन बसुंधरा का कहीं कोई नामो निशान नहीं रहा। इससे साफ है कि पार्टी में अब राजपरिवार के दिन बिसर गए हैं।

Back to top button