Uncategorized

लखीमपुर में बदसलूकी का शिकार हुई महिला से मिलीं प्रियंका गांधी, भाजपा सरकार को घेरा …

लखीमपुर खीरी । प्रियंका गांधी शनिवार को लखनऊ से सीधे खीरी के सेमरा घाट पहुंची। यहां पर उन्होंने पीड़ित महिलाओं से बात की और उन्हें मदद का भरोसा दिया। मीडिया से बातचीत में प्रियंका ने कहा कि चुनाव लड़ने का लोकतांत्रिक अधिकार छीने गए हैं। वो महिलाएं मेरी बहन हैं, मैं अपनी बहनों से मिलने आई हूं। प्रियंका ने पसगवां ब्लॉक प्रमुख का चुनाव रद करने की मांग की।

प्रियंका ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन चुनावों में जीत की तारीफ की, जहां हिंसा हुई और बम चले। प्रियंका 20 मिनट तक पसगवां कांड की पीड़िताओं से बात की। प्रियंका गांधी का काफिला 11:20 पर सेमरा पहुंचा। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस प्रवक्ता सुधांशु वाजपेयी भी थे।  प्रियंका कार से उतरकर सीधे घर में गईं। बन्द कमरे में पीड़िताओं से बात की। वहीं पुलिस ने तमाम कार्यकर्ताओं को गेट पर रोक दिया। बता दें कि ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में पसगवां में सपा की प्रत्याशी व महिला प्रस्तावक के साथ अभद्रता व कपड़े फाड़ने का मामला गर्माया था।

Back to top button