मध्य प्रदेश
डीएसपी विवेक सागर को राष्ट्रपति करेंगे अर्जुन अवार्ड से सम्मानित…
मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के इटारसी के छोटे से गांव चांदौनी में रहने वाली डीएसपी विवेक सागर प्रसाद 13 नवंबर को राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने जा रहे हैं। उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक में हॉकी में इंडिया को ब्रॉन्ज मेडल दिलवाया था। 13 नवंबर को विवेक सागर राष्ट्रपति भवन में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विवेक सागर को अर्जुन अवार्ड देंगे। इस अवार्ड के साथ ही डीएसपी विवेक सागर सफलता के शिखर की ओर आगे बढ़ेंगे। साथ ही देशभर में खेल के क्षेत्र में नर्मदांचल का नाम गौरवान्वित होगा।