लेखक की कलम से

गरीबी ….

साहब और मैडम के बीच

किसी मुद्दे पर बहस छिड़ी है

जैसा कि वह दोनों

खाना खाते समय अक्सर किया करते हैं

साहब की नजर में चीता सबसे फुर्तीला शिकारी है

वही मैडम दुनिया भर में बाज को सबसे खतरनाक शिकारी कह रही है

दोनों अनेक तर्क वितर्क के साथ

अपनी– अपनी बात पर अडिग हैं

अच्छा मुनिया तुम्ही बताओ

इन दोनों में कौन बड़ा शिकारी है

बर्तन मांजती मुनिया सोच रही है

जो सही है वो तो विकल्प में है ही नहीं

गरीबी….

 

 

©चित्रा पंवार, मेरठ, यूपी                        

Back to top button