छत्तीसगढ़रायपुर

साधारण परिवार का कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री बन सकता है— अभिषेक कृष्ण

मोतिहारी। गोविंदगंज विधानसभा में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अभिषेक कृष्ण दुबे ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। इस पार्टी की अपनी विशेषता है कि साधारण परिवार का कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री बन सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति के तहत देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

अभिषेक कृष्ण दुबे ने कहा कि हमें गर्व है कि हम ऐसी पार्टी के सदस्य हैं जो आंतरिक लोकतंत्र में विश्वास करती है। यही कारण है कि आज साधारण से साधारण कार्यकर्ता कल किसी भी पद पर आसीन हो सकता है। उन्होंने आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उदाहरण देते हुए कहा कि आज देश के सर्वोच्च पद पर आसीन महामहिम पूरे देश के लिए गौरव की बात हैं।

इस अवसर पर युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव गौरव गौतम ने केंद्र सरकार की उपल​ब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लिए 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.22 करोड़ आवास स्वीकृत किया गया। देश की शिक्षा को बदलने के लिए 2020 नई शिक्षा नीति लागू की गई।

गौरतलब है कि भाजपा की केंद्रीय इकाई की ओर से सभी मोर्चा के पदाधिकारियों को बिहार प्रवास के लिए भेजा गया है। इसमें 200 विधानसभाओं मोर्चा के पदाधिकारियों को प्रवास करना है। जिसमें 40 विधानसभा में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को प्रवास कार्यक्रम तय किया गया है।

 

Back to top button