नई दिल्ली

पंजाब कांग्रेस में बवाल पर कपिल सिब्बल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- करीबी भी साथ छोड़ गए, अध्यक्ष तक नहीं …

नई दिल्ली । पंजाब में संकट का सामना कर रही कांग्रेस पर अब दिल्ली में उसके वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने ही सवाल उठा दिया है। पंजाब में जारी नाटक को लेकर उन्होंने कहा कि इससे पाकिस्तान को फायदा होगा। सिब्बल ने कहा कि सीमांत राज्य में अस्थिरता के हालात ठीक नहीं होंगे। कांग्रेस पार्टी को लोग लगातार छोड़कर जा रहे हैं। जितिन प्रसाद, सिंधिया, अभिषेक मुखर्जी. ललितेश त्रिपाठी जैसे नेताओं ने पार्टी को छोड़ दिया है। जो लोग खास थे, वही पार्टी छोड़कर चले गए। कपिल सिब्बल ने कहा कि पार्टी को जल्द से जल्द कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलानी चाहिए। दुर्भाग्य है कि हमारी पार्टी के पास कोई अध्यक्ष नहीं है।

पंजाब में संकट का सामना कर रही कांग्रेस पर अब दिल्ली में उसके वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने ही सवाल उठा दिया है। कपिल सिब्बल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर इशारों में हमला बोलते हुए कहा कि जो उनके करीबी थे, वे भी साथ छोड़कर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितिन प्रसाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया और ललितेश त्रिपाठी जैसे बड़े नेता हमें छोड़कर जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में फिलहाल जिस तरह के हालात हैं, उस पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई जानी चाहिए। सिब्बल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे पास फिलहाल कोई अध्यक्ष तक नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें जल्द से जल्द एक निर्वाचित अध्यक्ष की जरूरत है।

इस मौके पर ही जी-23 नेताओं के बोलने लेकर कपिल सिब्बल ने कहा कि हम पार्टी को खत्म होते और नुकसान होते नहीं देख सकते। हम पार्टी को कमजोर नहीं कर सकते हैं। हम आज भी यही कह रहे हैं कि पार्टी को बुनियादी तौर पर मजबूत कीजिए और लोगों की बातों को सुनिए। क्या पंजाब में हमारी वजह से संकट पैदा हुआ है। सिब्बल ने कहा, ‘हम (जी-23) वो लोग नहीं हैं, जो पार्टी छोड़कर कहीं और चले गए हों। यह विडंबना है कि जो उनके करीब थे, वे उन्हें छोड़कर चले गए और जिन्हें वे अपने करीब नहीं मानते हैं, वे आज भी साथ खड़े हैं।’

कपिल सिब्बल ने कहा कि हर कांग्रेसी को यह सोचना चाहिए कि कैसे पार्टी को मजबूत किया जा सकता है। पार्टी को जो भी छोड़कर गए हैं, उन्हें वापस बुलाया जाना चाहिए क्योंकि अकेले कांग्रेस ही इस देश में डेमोक्रेसी को बचा सकती है। पंजाब के हालात को लेकर सिब्बल ने कहा, ‘एक सीमांत राज्य में जो हो रहा है, उसका क्या मतलब है। इससे आईएसआई और पाकिस्तान को फायदा होगा। हम पंजाब और वहां चरमपंथ के इतिहास के बारे में जानते हैं।’

Back to top button