धर्म
20 नवंबर को बृहस्पति कुंभ राशि में करेंगे गोचर, इन 4 राशि वाले जातकों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति…
नई दिल्ली। आने वाले 20 नवंबर को देवगुरु बृहस्पति कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं। जिसके कारण सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। नवंबर महीने में भी गुरु अपनी राशि परिवर्तित करेंगे। कुंभ राशि में गुरु के प्रवेश का असर कुछ राशियों पर शुभ रहेगा। जानिए गुरु राशि परिवर्तन से किन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन-
- मेष- गुरु के कुंभ राशि में प्रवेश करने से मेष राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान व्यापारियों को मुनाफे के योग बनेंगे। गुरु आपकी राशि के एकादश भाव में गोचर करेगा। जिसके प्रभाव से आपको करियर और कारोबार में तरक्की मिलेगी। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
- कर्क – कर्क राशि वालों को गुरु राशि परिवर्तन के प्रभाव से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपको करियर में तरक्की या स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। कारोबारियों को लाभ मिलेगा। गुरु गोचर काल आपके लिए शुभ रहने वाला है। पैसों से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।
- कन्या- गुरु का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा। इस दौरान आपको अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपनी पहचान अलग बनाने में कामयाब होंगे। इस दौरान निवेश का लाभ आपको भविष्य में मिलेगा।
- मकर- गुरु गोचर काल के दौरान आपकी वाणी में स्पष्टता आएगी। भाई-बहन के रिश्तों में मधुरता आएगी। आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए लाभकारी रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस दौरान निवेश करते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है।