छत्तीसगढ़रायपुर

संविधान दिवस 26 नवम्बर को, सभी कार्यालय व शैक्षणिक संस्थाओं में भारतीय संविधान के उद्देशिका को पढ़ा जाएगा …

बेमेतरा । भारत सरकार द्वारा ’’संविधान दिवस’’ 26 नवम्बर को मनाया जायेगा। डॉ. अम्बेडकर भारतीय संविधान के प्रारुप निर्माण समिति के अध्यक्ष थे। भारतीय संविधान को 26 नवम्बर 1949 को अंगीकृत किया था। 26 नवम्बर 2021 को सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस के रुप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालय एवं शैक्षणिक संस्थाओं में भारतीय संविधान के ’’उद्देशिका’’ को पढ़ा जाए।

हम सब जानते हैं कि 26 नवंबर संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।। भारत ने औपचारिक रूप से 26 नवंबर 1949 को ही संविधान को अपनाया था। हालांकि इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। भारत में संविधान को तैयार करने में कुल दो साल 11 महीने और 18 दिन लगे। हमारा संविधान देश के हर नागरिक को आजाद भारत में रहने का समान अधिकार देता है।

Back to top button