Uncategorized

नगर पालिका उप निर्वाचन : वार्ड क्रमांक 29 में 52.30 प्रतिशत मतदान, 2 वर्षों से खाली थी सीट …

बिलासपुर। पिछले दो साल से खाली सीट के लिए चुनाव हुआ। चुनाव मैदान में कांग्रेस, भाजपा के साथ एक निर्दलीयी प्रत्याशी भी मैदान में था। हालांकि मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच में है। जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी आंकड़ों के अुनसार नगर पालिका उप निर्वाचन 2021 अंतर्गत नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्र. 29 में पार्षद पद के लिए 52.30 प्रतिशत मतदान हुआ। 

जिला निर्वाचन कार्यालय बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्र. 29 के पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव में मतदाताओं ने उत्साह से भाग लिया। कड़ाके की ठंड की परवाह न करते हुए बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता भी  अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्रों में पहुंचे। इस उप निर्वाचन में 10 हजार 392 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 5 हजार 407 पुरूष और 4 हजार 985 महिला मतदाता शामिल है। मतदान सुबह 8 बजे से प्रांरभ हुआ। दोपहर 12 बजे तक 24.02 प्रतिशत मतदान, दोपहर 1 बजे तक 29.49 प्रतिशत, दोपहर 3 बजे तक 40़.41 प्रतिशत और शाम 5 बजे तक 52.30 प्रतिशत मतदान हुआ।

यह सीट पिछले 2 साल से खाली थी। जिसके लिए अब उपचुनाव हो रहा है। इस वार्ड में कांग्रेस व भाजपा के साथ ही एक निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में है। लेकिन, कांग्रेस-भाजपा के प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक 8 बूथों में मतदान होगा। जिसमें वार्ड के 7107 मतदाता प्रत्याशियों के जीत-हार का फैसला करेंगे। वैसे तो यह वार्ड अभी तक कांग्रेस का गढ़ रहा है। अभी तक भाजपा यहां से एक बार भी नहीं जीत पाई है। पिछली बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व बीडीए अध्यक्ष स्व. शेख गफ्फार चुनाव ने रिकॉर्ड 2400 से ज्यादा वोट से जीते थे लेकिन, चुनाव प्रचार के दौरान ही उन्हें हार्ट अटैक आया था। बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

उनके निधन के बाद से वार्ड दो साल तक खाली रहा। उपचुनाव में कांग्रेस ने उनके भाई शेख असलम को उम्मीदवार बनाया है। दूसरी तरफ भाजपा ने हारने वाले उम्मीदवार राजेश रजक पर ही दांव लगाया है। भाजपा से ही बागी होकर मो. इशरीश खान निर्दलीय प्रत्याशी भी हैं। ऐसे में उपचुनाव में पार्षद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें कांग्रेस व भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है।

Back to top button