Uncategorized

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स होंगे आमने-सामने, अहम होगा मुकाबला…

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का 51 वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स होंगे आमने-सामने। दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ के नजरिए से आज का मैच खास होगा।

 

राजस्थान जहां पिछला मुकाबला जीतकर आई है तो आज उनकी अंतिम-11 में कोई भी बदलाव संभव नहीं लग रहा है। एक बात ये भी है कि महिपाल लोमरोर जो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे उनकी वापसी हो सकती है। लेकिन ये देखना होगा कि अगर वो खेलते हैं तो किसकी जगह खेलेंगे।

 

वहीं मुंबई इंडियंस की बात करें तो नाथन कूल्टर-नाइल और जयंत यादव दोनों ही खिलाड़ियों ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में प्रभावित किया था। ऐसे में डिफेंडिंग चैंपियंस हो सकता आज बिना किसी बदलाव के उतरें अगर आखिरी तक सब फिट रहते हैं तो।

 

ये है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, नाथन कूल्टर-नाइल, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

 

राजस्थान रॉयल्स : इविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), शिवम दुबे, ग्लेन फिलिप्स, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, आकाश सिंह/श्रेयस गोपाल/महिपाल लोमरोर, चेतन सकरिया, मयंक मार्कंडे, मुस्तफिजुर रहमान।

Back to top button