Uncategorized

मुंबई एक करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण करने वाला भारत का पहला जिला बना, करीब 28 लाख लोगों को लगा दूसरा डोज …

मुंबई । वैक्सीनेशन में एक करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी मुंबई अब आने वाले दिनों में सेकंड डोज वालों के टीकाकरण को बढ़ाने का प्रयास करने जा रही है। मुंबई महानगर पालिका  के प्रयास के बाद मुंबई देश का पहला ऐसा जिला बन गया है जहां एक करोड़ से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है।  पोर्टल पर अपलोड किए आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार तक यहां 1 करोड़ 63 हजार 497 लोगों को कोरोना का टीका लगा है। इसमें से 72 लाख 75 हजार 134 ऐसे लोग हैं, जिन्हें पहली डोज और 27 लाख 88 हजार 363 ऐसे हैं जिन्हें दोनों डोज लग चुकी हैं।

अभियान की शुरुआत के बाद 27 अगस्त को सबसे ज्यादा 1 लाख 77 हजार 17 लोगों का टीकाकरण हुआ है। जिले में 507 जगहों पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इनमें से 325 सरकारी केंद्र हैं, जबकि 182 केंद्र प्राइवेट अस्पतालों द्वारा चलाए जा रहे हैं।  पोर्टल के अनुसार, मुंबई में 21 अगस्त को 1 लाख 63 हजार 775 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई ग्ई थी। इसके बाद 23 अगस्त को 1 लाख 53 हजार 881 लोगों का टीकाकरण हुआ था।

एक करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी मुंबई अब आने वाले दिनों में सेकंड डोज वाले लोगों के टीकाकरण को बढ़ाने का प्रयास करने जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को पूरे शहर में सिर्फ सेकंड डोज वालों को वैक्सीन लग रही है। इस बीच, मुंबई में शुक्रवार को 422 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए। ये लगातार तीसरी दिन है जो 400 से अधिक कोरोना मामले सामने आए हैं। अब कुल मिलाकर कोरोना का आंकड़ा 7,45,434 हो गया है, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,987 हो गई।

1 और 2 सितंबर को, शहर में 416 और 441 कोविड-19 के केस दर्ज हुए थे। इस साल, मुंबई में 4 अप्रैल 2021 को सबसे अधिक 11,163 पॉजिटिव मरीज दर्ज किए गए थे, जबकि 1 मई को महामारी की दूसरी लहर के दौरान सबसे अधिक 90 मौतें दर्ज की गईं। इस साल सबसे कम केस 16 अगस्त को 190 दर्ज किए गए थे।

Back to top button