लखनऊ/उत्तरप्रदेश

मॉनसूनी हवाएं सक्रिय, पूर्वी यूपी में बादलों की बहार, होगी झमाझम बारिश ….

लखनऊ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हवा में नमी पर्याप्त है। मानसूनी हवाएं लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय भी हो चुकी हैं। हल्का दबाव का क्षेत्र भी बना तो रिमझिम फुहारें पड़ना शुरू हो जाएंगी।

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बादलों का जमावड़ा लग चुका है। इनसेट सैटेलाइट की फोटो भी पुष्टि कर रही है। अब गर्मी और उमस से जल्द राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

बुधवार की दोपहर तक तापमान ज्यादा नहीं रहा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस ही रहा। बावजूद इसके हवा में आद्रता का प्रतिशत 69 फीसदी होने की वजह से गर्मी महसूस ज्यादा हुई। वहीं, एक दिन पहले पड़ी हल्की फुहार के बाद तेज धूप और पुरवइया हवा ने उमस बढ़ा दी है।

भोर तक तो हवा में ठंडक रही लेकिन उसके बाद धूप निकलते ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार अच्छी बारिश के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Back to top button