Uncategorized

मोहर सिंह सलावद दूसरी बार बने महासंघ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रेसटा के 4 सदस्य महासंघ की जिला कार्यकारिणी में शामिल ….

जयपुर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज लेघा, सभाध्यक्ष गुरूचरण मान, पूर्व जिलाध्यक्ष पारीक ने बीकानेर जिला कार्यकारणी घोषित की है। जिसमें शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसियशन (रेसटा) के चार सदस्यों को जिला कार्यकारणी में शामिल किया गया है।

जिनमें मोहरसिंह सलावद को लगातार दूसरी बार जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्याम सुंदर बिश्नोई को जिला प्रवक्ता, नारायण सिंह कड़वासरा को जिला प्रचार मंत्री, भावना मक्कड़ को जिला महिला मंत्री बनाया है। रेसटा के पदाधिकारियों ने संघ के चार सदस्यों को शामिल करने पर महासंघ के प्रदेश व जिला नेतृत्व का आभार जताया है। नव नियुक्त वरिष्ट उपाध्यक्ष सलावद ने बताया कहा की संघ का मुख्य उद्देश्य शिक्षक व कर्मचारियों हितों की रक्षा करना व उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करवाना है।

Back to top button