छत्तीसगढ़बिलासपुर

महापौर ने दिया दिवाली का तोहफ़ा, निगम के 48 कर्मियों को मिली पदोन्नति…

बिलासपुर। दीपावली के शुभ अवसर पर धनतेरस के दिन निगम के 48 कर्मियों को निगम प्रशासन ने बड़ा उपहार देते हुए पदोन्नत किया है। दृष्टी सभाकक्ष में महापौर रामशरण यादव, सभापति  शेख नजीरूद्दीन और कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने पदोन्नत हुए सभी कर्मियों को पदोन्नति के आदेश वितरित किए।

इस अवसर पर महापौर रामशरण यादव ने कर्मियों को बधाई देते हुए कहा की जिस लगन और मेहनत के दम पर आप लोगों ने यह सफर तय किया है उसी मेहनत और लगन से आगे बढ़ें तथा निगम को ऊंचाई पर ले जाएं। कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की आप सब निगम के परिवार हैं तथा परिवार को सुरक्षित और मजबूती प्रदान करना सभी सदस्यों की ज़िम्मेदारी है। दीपावली की बधाई देते हुए महापौर श्री यादव ने कर्मियों को कहा की त्योहार के अवसर पर इससे अच्छा उपहार कुछ और नहीं हो सकता।

निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने पदोन्नत हुए कर्मियों को बधाई देते हुए कहा की पदोन्नति से एक नई ऊर्जा का संचार होता है तथा कार्य को और भी बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। आप सभी से भी यहीं उम्मीद है की अपने दायित्वों का निर्वहन नई ऊर्जा के साथ और भी बेहतर ढंग से करेंगे।

Back to top button