छत्तीसगढ़पेण्ड्रा-मरवाही

मरवाही उपचुनाव : डॉ. नंदकुमार साय व विष्णुदेव साय, रामसेवक पैकरा ने ली सभाएँ, कहा- छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र की विकास की योजनाएं बन्द कर जनता से छल किया …

मरवाही। भारतीय जनता पार्टी के आदिवासी नेता और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. नन्दकुमार साय ने मरवाही विधानसभा उप चुनाव के सिलसिले में शुक्रवार को पड़खुड़ी, अँधियारखोर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मरवाही में, रामसेवक पैकरा ने कुदरी में जनसभाओं को सम्बोधित किया।

भाजपा नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह के पक्ष में वोट की अपील की व कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई। विभिन्न चहुँमुखी विकास की योजनाएं बन्द कर जनता के साथ छल किया है। मरवाही की जनता भाजपा को वोट देकर कांग्रेस को सबक सिखाएगी।

भाजपा प्रत्याशी डॉ. सिंह का सघन जनसंपर्क

इसी सिलसिले में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सिंह ने शुक्रवार को पेण्ड्रा मण्डल के खरडी, जिल्दा, पीथमपुर, अमरु, पंडरिया, कंचन्डीह, गोडहा, देवरी, तिलोरा, दमदम, कोटमी सकोला, भाड़ी, बारीउमराव, नवागांव में सघन जनसपंर्क किया। जहाँ सभी वर्ग के मतदाताओं का समर्थन भाजपा प्रत्याशी को मिला। डॉ. सिंह ने सबसे भाजपा और अपने लिए आशीर्वाद मांगा।

Back to top button