देश

नवी मुंबई में बड़ा हादसा, इमरात की छठी मंजिल का स्लैब गिरने से 7 लोग अस्पताल में भर्ती ….

मुंबई । महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के नवी मुंबई इलाके में शनिवार दोपहर इमरात का एक हिस्सा गिर जाने की वजह से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हादसे में एक व्यक्ति अभी भी बिल्डिंग के भीतर फंसा हुआ है जिसे बाहर निकालने के लिए राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य में जुट गई है। घटना में चोटिल हुए सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद एंबुलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं। वहीं, भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।

घटना को लेकर नवी मुंबई नगर निगम आयुक्त अभिजीत बांगड़ ने कहा कि नवी मुंबई में एक इमारत की छठी मंजिल का स्लैब भूतल पर गिरने से सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान जारी है।

Back to top button