छत्तीसगढ़पेण्ड्रा-मरवाही

नाबालिग से बलात्कार का फरार आरोपी महेश यादव गिरफ्तार

मरवाही (अनुपम शुक्ला)। नाबालिग को अपने प्रेमजाल में फंसाकर व शादी करने का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण करने की लिखित शिकायत पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि महेश यादव पिता रामचरण यादव 23 साल निवासी ग्राम देवरीडांड़ उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का झांसा देते हुए बलात्कार करता रहा।

10 मई को परिजन उसके घर शादी की बातचीत करने गए तो बलात्कारी महेश यादव ने जान से मारने की धमकी देते हुए जमकर मारपीट किया और दुष्कर्म पीड़िता से शादी करने से साफ मना कर दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 294, 506, 366, 376 ipc 4-8 व पॉक्सो एक्ट तहत मामला दर्ज कर दुष्कर्म के आरोपी महेश यादव को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में संबंधित पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार, थाने में दुष्कर्म पीड़िता का शिकायत दर्ज होने के बाद मरवाही थाना प्रभारी सुनील कुर्रे ने घटना की सूचना अपने वरिष्ठ अफसरों को दी। दुष्कर्मी महेश यादव को थाने में रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलते ही गांव से फरार हो गया। आला अफसरों ने मामले में दिशा-निर्देश देते हुए बलात्कारी महेश यादव को गिरफ्तार करने हेतु टीम गठित की गई।

बलात्कारी महेश यादव को पकड़ने पुलिस उसके रिश्तेदारों व जान-परिचितों के घर दबिश दे रही थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपी महेश यादव पिता रामचरण यादव 23 साल निवासी ग्राम देवरीडांड़ के छिपे होने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस दल बल के साथ पहुंचकर बालात्कारी महेश यादव पिता रामचरण यादव निवासी ग्राम देवरीडांड़ को गिरफ्तार कर लिया।

Back to top button