Uncategorized

महादान …

रक्त का संचार संस्कारों को लिए  हो रहा।

गात मे अहसास ,सपनो को लिए  हो रहा।

जीवन अनमोल इसको पहचानिये।

काम एक दूसरे के आ जाए,ऐसी सोच हो

मनुष्यता जानिए।

कतरा कतरा काम गर आ जाए ।

जीवन सफल मानिए।

रक्त दान  महादान , इस दिवस को  मनाओ।

रक्त दान करके किसी जीवन को बचाओ।

इंसानियत  की पहचान दिखाओ।

रक्त देकर  किसी जीवन को जीवन दान

दे दो।

रक्त दान की सोच रखना स्वस्थ्य मस्तिष्क  की पहचान

इंसानियत  की पहचान , किसी को मिलता इससे

जीवन दान।

अन्जान  से भाईचारे का नाता जोड़ कर

जीवन दान देकर करो महान काम।

रक्तदान दिवस  मनाये ,कर के प्रण

जब जरूरत मंद को देगे ,रक्त

होगा मनुष्यता का सम्मान

आओ मिलकर करे महान काम।

यह नही साधारण दान।

जीवन देकर किसी के घर का दीया जलाना।

महा दान रक्तदान  ……..

 

©आकांक्षा रूपा चचरा, कटक, ओडिसा                         

Back to top button