Uncategorized

लिएंडर पेस हुए ममता की TMC में शामिल, टेनिस कोर्ट के बाद अब राजनीति में दिखाएंगे दम …

पणजी । भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने TMC के साथ अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने फैसला कर लिया है। टेनिस चैंपियन लिएंडर पेस तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने गोवा में टीएमसी का झंडा थामा। टेनिस कोर्ट के बाद अब लिएंडर पेश राजनीति के मैदान में अपना दमखम दिखाते नजर आ सकते हैं। बता दें कि अगले साल होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव को देखते हुए TMC लगातार दिग्गजों को अपने खेमे में जोड़ रही है।

लिएंडर पेस से पहले आज ही अभिनेत्री नफीसा अली भी TMC में शामिल हुई हैं। सुश्री ममता बनर्जी अभी गोवा की 3 दिवसीय यात्रा पर हैं, जहां वह लगातार पार्टी को मजबूत करने के लिए न सिर्फ बैठकें कर रही हैं, बल्कि दिग्गजों को पार्टी में शामिल भी करा रही हैं। बंगाल चुनाव जीतने के बाद ममता बनर्जी गोवा जीतने में पूरी तरह से जुट गई हैं।

लिएंडर पेस भारत के टेनिस खिलाड़ी हैं, जो आजकल युगल और मिश्रित युगल मुकाबलों में भाग लेते हैं। वह भारत के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने कई चैंपियनशिप जीती हैं। उनको भारत का खेल जगत में सबसे ऊंचा पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 1996-1997 में दिया गया और साथ ही 2009 में पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। 2014 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। लिएंडर पेस का जन्म 17 जून 1973 को कोलकाता में ही हुआ है।

Back to top button