छत्तीसगढ़रायपुर

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा- खाद-बीज की चिंता प्रदेश सरकार को नहीं है, किसानों के साथ सिर्फ छलावा …

बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहली वर्षगांठ पर जन-संवाद कार्यक्रम के माध्यम से बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि प्रदेश सरकार को किसी की भी चिंता नहीं हैं। सत्ता के सुख में व्यस्त है। सरकार केवल दिखावा और छलावा के कुछ भी नहीं कर रही है। पूरे प्रदेश में किसानों ठगा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ना खाद है ना बीज है, केवल भ्रम फैलाने काम चल रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम अंत्योदय की स्थापना के लिए और बेहतर काम कर रहे हैं। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चलाए जा रही विकास योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाये। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि हमें जनता के बीच इस भ्रम फैलाने रहे प्रदेश सरकार के नाकामियों को बताना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विषम परिस्थितियों में कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में एकजुटता के साथ सभागिता के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की हमेशा भूमिका अहम रही है।

बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में जनसंवाद का डिजिटल कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्त भूपेन्द्र सवन्नी ने भी संबोधित किया। बिलासपुर पार्टी कार्यालय से कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावात ने किया। इस दौरान कृष्णा कुमार कौशिक व सभी मंडल के अध्यक्ष व कार्यकर्ता ने ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

Back to top button