छत्तीसगढ़रायपुर

राजिम में किसान महापंचायत : कार्यक्रम में भाग लेंगे किसान नेता राकेश टिकैत, ट्रैक्टर ट्रॉली में पहुंच रहे हैं लोग…

रायपुर। राजिम में आज किसान महापंचायत का आयोजन शुरू होने वाला हैं। इस आयोजन में किसान नेता राकेश टिकैत भी शिरस्त करेंगे। वो आज सुबह 10.30 बजे के करीब रायपुर पहुंच गए हैं। वहीं ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। इस महापंचायत का आयोजन किसान मजदूर महासंघ कर रहा है। दावा है कि इसमें प्रदेश के 35 से 40 हजार लोग जुटेंगे। इस महापंचायत में केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने की तैयारी है।

 

महापंचायत को डॉ. दर्शनपाल सिंह, योगेंद्र यादव, युद्धवीर सिंह, डॉ. सुनीलम, मेधा पाटेकर, बलदेव सिंह सिरसा, बलवीर सिंह भी संबोधित कर सकते हैं। डॉ. सुनीलम, सत्यवान, मेधा पाटेकर और योगेंद्र यादव के रायपुर पहुंचने की सूचना है। परिसर में 40 हजार लोगों की भोजन व्यवस्था की जा रही है। इस सम्मेलन की योजना एक महीने पहले बनी थी। प्रमुख किसान नेताओं से सहमति के बाद छत्तीसगढ़ के राजिम को इस महापंचायत के लिए चुना गया है।

 

मंगलवार को हो रही इस महापंचायत में किसान एक प्रस्ताव पारित कराने की तैयारी में हैं। इसमें केंद्र सरकार से कृषि संबंधी विवादित कानूनों को वापस लेकर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी की मांग शामिल होगी। उसके अलावा राज्य सरकार से जुड़े स्थानीय मुद्दों को भी प्रस्ताव में शामिल करने पर जोर है। महापंचायत में भीड़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। हालांकि प्रशासन को 10 से 15 हजार लोग जुटने का अनुमान है।

Back to top button