छत्तीसगढ़

कन्हैया राठौर जीपीएम किसान माेर्चा के जिलाध्यक्ष बने

गौरेला-पेंड्रा। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने भाजपा किसान मोर्चा का विस्तार करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी व जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। जिसमें गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता कल्लू सिंह राजपूत को विशेष आमंत्रित सदस्य व संतोष तिवारी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप शामिल किया।
जिला जीपीएम के किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष के रूप में कन्हैया सिंह राठौर के नाम की घोषणा हुई। कन्हैया सिंह भाजपा के लगातार विभिन्न पदों पर रहे हैं व पूर्व में भाजपा के मण्डल अध्यक्ष के दायित्व का भी निर्वहन कर चुके हैं। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के पश्चात् कन्हैया सिंह राठौर ने भाजपा जिलाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट कर उनका व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। साथ ही पार्टी द्वारा प्रदत्त दायित्व का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर मनीष अग्रवाल, लूसन राठौर, संतोष सोनकर, अजय तिवारी, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, गया जयसवाल, भगवान सिंह मराबी, लीमेश्वर कुशवाहा, तीरथ राठौर, अविनाश जायसवाल आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Back to top button