Uncategorized

आईपीएल में आज होगा डबल हेडर, 16 अंक के बढ़त के साथ उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स…

नई दिल्ली। आईपीएल 2021 में आज डबल हेडर है। पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच है। दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। उसके 11 मैच में 8 जीत के साथ 16 अंक हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस ने 11 में से 5 मैच ही जीते हैं। उसके 10 अंक हैं। वह पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है।

 

भले ही ऋषभ पंत की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स अंतिम-4 में अपना स्थान पक्का कर चुकी है, लेकिन उसके सामने अभी तीन कड़े मुकाबले हैं। उसे फॉर्म में चल रही चेन्नई सुपरकिंग्स, लगातार जीत हासिल कर रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और जीत के लिए लालयित मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेलने हैं। उसे सबसे पहले गत चैंपियन का सामना करना है।

 

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को पृथ्वी शॉ और मार्कस स्टोइनिस का साथ मिलना मुश्किल लग रहा है। मुंबई इंडियंस के लिए यह मौका भुनाने का अवसर है। गत चैंपियन ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं कि उनका खेल संयोजन कैसा होगा। इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती हैं।

 

ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स (संभावित) : स्टीव स्मिथ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, ललित यादव, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे/अमित मिश्रा, आवेश खान।

 

मुंबई इंडियंस (संभावित) : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव/ईशान किशन, सौरभ तिवारी, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, नाथन कूल्टर-नाइल/जयंत यादव, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

Back to top button