मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने की भेंट

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से रविवार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और सांसद, पद्मश्री गौतम गंभीर ने मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री निवास पर भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान श्री गंभीर के मुख्यमंत्री निवास आगमन पर उनका पुष्प-गुच्छ, शाल और भगवान श्री गणेश की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया।

Back to top button