Uncategorized

कहानी लेखन और क्रॉफ्ट पर हुई कार्यशाला में रूपा स्वामी ने छात्राओं को दी टिप्स ..

जयपुर। एमजीडी गर्ल्स स्कूल, जयपुर द्वारा स्माइल फाउंडेशन और गिव इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से कहानी लेखन एवं क्राफ्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कहानी लेखन कार्यशाला के रिसोर्स पर्सन श्रीमती रूपा स्वामी थी, जिन्होंने स्कूल के अभियान के लिए अपना समर्थन दिया।

वे ट्रिनिटी कॉलेज लंदन इंडिया पैनल प्रतिनिधि होने के अलावा सी बी एस सी में रिसोर्स पर्सन रह चुकी है। उन्होंने छात्राओ को इस कार्यशाला में कहानी लेखन से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स बताई जैसे कहानियां लिखते समय हमे पात्रों, स्थान, पात्रों की कठिनाई, उनकी समाधान और कहानी के अंत को ध्यान में रखते हुए लिखना चाहिए। कार्यशाला बहुत इंटरेक्टिव रही, मिस रूपा ने चित्रों, विडियोज और रंगो की मदद से छात्राओ को सब समझाया।

अगली वर्कशॉप कलरबॉक्स की ओर से मिस प्रियंका माहेश्वरी ने ली। उन्होंने क्ले से आकर्षक चीजे बनाकर और उन्हें कॉफी कप पर चिपकाकर नया रूप देना सिखाया। उन्होंने कलर बॉक्स एसोसिएशन के बारे में जानकारी भी साझा की।  प्रतिभागियों ने सत्र का आनंद लिया और विचार साझा किए गए ।  कुल मिलाकर यह एक शानदार सत्र साबित हुआ।  स्कूल की इस पहल की सभी उपस्थित लोगों और प्रतिभागियों ने सराहना की। अंत मे प्रधानाचार्य अर्चना एस मनकोटिया ने सबका धन्यवाद कर सत्र की समाप्ति की।

Check Also
Close
Back to top button